![]() |
| PHANTOM RAIN |
![]() |
| PHANTOM RAIN |
आज की जानकारी फ्रॉम Mr Mk
बारिश के मौसम में बारिश की एक अदभुत जानकारी पढ़े।
कुछ गर्म जगह पर बारिशें ऐसी भी होती जो बादलों से गिरती तो है मगर जमीन तक पहुँचती नही है, जी हाँ जमीन तक पहुचने से पहले ही बारिश की बूंदे गायब हो जाती है। इसी वजह से अंग्रेजी में इसे *फैंटम रैन* (PHANTOM RAIN) कहते है। फैंटम का मतलब आभासी या मायावी होता है। जानते है ये आभासी ओर मायावी बरसात के पीछे का कारण क्या है?
पानी से भरे बादलों की बूंदे छोटे छोटे आइस क्रिस्टल (हिम स्फटिक) (ice crystal) के आकार में होती है। जब इस क्रिस्टल का वजन ज्यादा होता है तो वो क्रिस्टल जमीन पर गिरना सुरु हो जाती है। लेकिन जैसे जैसे आइस क्रिस्टल नीचे गिरती जाती है वैसे वैसे पृथ्वी के तापमान की वजह से आइस क्रिस्टल पानी की बूंदों में बदल जाती है और धीरे धीरे वो बूंदे बाष्पिभवन (evaporation) की वजह से छोटी होती जाती है। आखिर में जमीन तक पहुँचने से पहले पूरी बूंद पृथ्वी के वातावरण में बाष्प (evaporate) हो जाती है और अचानक ही गायब हो जाने की वजह से इसे मायावी बरसात (phantom rain) कहते है।
आसमान से पतन (गिरने) के वक़्त एक बूंद एवरेज 1000 माइक्रोन की होती है जो धीरे धीरे 500 से 250 ओर 250 से कम होती हुई 62.5 माइक्रोन की रह जाती है। इस के बाद पूरी बाष्पिभवन (exhale) हो जाती है और जमीन तक पहुँच ही नही पाती। हवामान शास्त्र ने इसे VIRGA RAIN का लेबल दिया है। *VIRGA* को *वर्गा* पढ़े (प्रोनोउंस) जिसका मतलब a mass of streaks of rain appearing to hang under a cloud and evaporating before reaching the ground होता है।
Info from Mr Mk
![]() |
| PHANTOM RAIN |





No comments:
Post a Comment
please do not enter any spam link in the comment Box